Jharkhand

नगर निगम की टीम ने 15 अवैध होर्डिंग को हटाया

होर्डिंग हटाने के दौरान नगर निगम प्रशासनगण

रांची, 10 जून (Udaipur Kiran) ।

नगर निगम की ओर से राजधानी रांची अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स के खिलाफ मंगलवार को विभिन्न चौक चौराहों पर विशेष अभियान चलाया गया।

इस जांच अभियान के दौरान 15 अवैध होर्डिंग पाए गए जिसे निगम की टीम ने काट कर हटा दिया। साथ ही मेसर्स क्रिएशन एड एजेंसी ने दो होर्डिंग्स को अनुमति प्राप्त स्थल से हटकर (नाले के ऊपर और ट्रांसफर्मर के समीप) लगाया था। इसे भी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हटा दिया।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध तरीके से, बिना एनओसी प्राप्त किये, विज्ञापन पट्ट, होर्डिंग्स लगाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बाजार शाखा के पदाधिकारी और कर्मियों की गठित टीम ने कचहरी चौक, जेल चौक, सर्कुलर रोड, लालपुर चौक से होते हुए डंगराटोली चौक तक जांच अभियान चलाया। सभी सरकारी विज्ञापन पट्ट और होर्डिंग्स की जांच की गई।

मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि जांच क्रम में जेल चौक के पास बिना अनुमति के किसी की ओर से मोनो पोल लगाने के लिए बेस तैयार किया जा रहा था। इसे त्वरित कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया गया। निगम के अनुसार यह जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा और निगम क्षेत्र में सभी अवैध विज्ञापन पट्ट और होर्डिंग्स को हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर निगम के सहायक प्रशासक निकेश कुमार, नगर प्रबंधक, बाजार शाखा और इनफोर्समेंट शाखा की टीम के सदस्‍य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top