Chhattisgarh

एसयूपी पर नगर निगम ने 17 दुकानों से वसूला 17 हजार का जुर्माना

शहर के एक दुकान में कार्रवाई करती हुई नगर निगम की टीम।

धमतरी, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । केंद्र एवम राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों को पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

बावजूद इसके गुपचुप तरीके से उपयोग जा रही है। नगर निगम पहले जागरूक और जब्ती की कार्यवाही करते हुए लोगों को समझाइश दी थी लेकिन कुछ लोगों द्वारा अभी भी बैन सामग्रियों का विक्रय एवं उपयोग लगातार किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर निगम ने सख्ती दिखाते कार्रवाई शुरू कर दी हैद्ध 11 जुलाई को निगम ने17 दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 17 हजार का जुर्माना वसूल किया है।

प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल पर गुरूवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर नगर निगम द्वारा कार्यवाही की गई। जिसमें 17 दुकानों में लगभग 17 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि शहर के कई स्थानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल, गिलास, कटोरी एवं अन्य सामग्री के बिक्री होने की सूचना पर विंध्यवासिनी वार्ड, दानीटोला, कचहरी चौक, नगर नाका आहता व नहर नाका के आसपास दुकानों में कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल जब्त किया गया। 17 दुकानों में 16900 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही में कामता प्रसाद नागेन्द्र, शशांक मिश्रा, दीपक पांडे, श्यामु सोना, बंशीदीप, गोविंद पात्रे, कुश नायक, निकेतन यादव, अनिल चौरे, गोपाल, विक्की निर्मलकर, योगेश रंगारी आदि शामिल रहे।

महापौर ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील

महापौर विजय देवांगन ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय नहीं करने के लिए व्यापारियों से निवेदन करते हुए आम नागरिकों से भी सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार किया जाए। किसी भी प्रकार की सामग्री लेने के लिए कपड़े से बने थैले इत्यादि का उपयोग करें। प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसको देखते हुए धमतरी निगम क्षेत्र में प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा / गायत्री प्रसाद धीवर

Most Popular

To Top