Madhya Pradesh

हादसे वाले कुएं पर हुआ मुंडेर का निर्माण, 12 की मौत के बाद प्रशासन सख्त

हादसे वाले कुएं पर हुआ मुंडेर का निर्माण,12 की मौत के बाद प्रशासन सख्त

मंदसौर, 29 अप्रैल (Udaipur Kiran) । मंदसौर में रविवार को बिना मुंडेर के कुएं में वाहन गिरने के मामले में प्रशासन अब अलर्ट हो गया है। एसडीएम के आदेश के बाद कुएं के चारों ओर मुंडेर बना दिया है ताकि आगे इस प्रकार का कोई बड़ा हादसा नहीं हो सके। दोराड़ी गांव के सचिव बापू सिंह चौहान ने बताया कि एसडीएम के आदेश के बाद कुएं पर मुंडेर बनाने का काम शुरू किया गया था।

उन्होंने बताया कि मुंडेर 4 से 5 फीट ऊंची बनाई गई हैं। रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे बिना मुंडेर के कुएं में ईको वाहन गिर गया था, ईको वाहन में 14 लोग सवार थे जिनमें से 4 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था तो वहीं 10 लोगों की मौत हो गई थी। कुएं में गिरे लोगों को बचाने उतरे मनोहर सिंह भी हादसे का शिकार हो गए।

दरअसल जिले के खोजनखेडा गांव से 14 लोग इको वाहन में सवार होकर मनासा क्षेत्र के आंतरी माता दर्शन के लिए जा रहे थे। बूढ़ा टकरावद रोड पर 1 मोटरसाइकिल सवार सामने आ जाने से ईको वाहन ने पहले तो मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी, उसके बाद बेकाबू होकर कुएं में जा गिरा। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की भी मौके पर ही मौत हो गई थी।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Most Popular

To Top