Sports

मप्र की प्राची और पूजा शुक्रवार को करेंगी अपने पैरालंपिक अभियान की शुरुआत

मप्र की प्राची और पूजा शुक्रवार को करेंगी अपने पेरालम्पिक अभियान की शुरुआत

भोपाल, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी प्राची यादव और पूजा ओझा शुक्रवार, 6 सितम्बर से अपने पेरिस पैरालम्पिक के अभियान की शुरुआत करेंगी। दोनों ही खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिये शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने गुरुवार को बताया कि प्राची यादव का यह दूसरा पैरालम्पिक है। इससे पूर्व टोक्यो ओलम्पिक-2020 में प्राची ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। शुक्रवार को वीएल-02 200 मीटर इवेन्ट में प्राची यादव हिट मुकाबले खेलेंगी, जो कि दोपहर 1:50 बजे से शुरू होंगे। वहीं, अकादमी की खिलाड़ी पूजा ओझा केएल-01 200 मीटर इवेन्ट के हिट मुकाबले खेलेंगी, जो कि दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे।

—————-

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top