Madhya Pradesh

मप्रः विमुक्त एवं घुमन्तु समुदाय सर्वेक्षण की कार्यशाला आज भोपाल में

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (फाइल फोटो)

भोपाल, 11 जून (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं राज्य शासन के विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विमुक्त एवं घुमन्तु समुदाय के सर्वेक्षण के लिए आज (बुधवार को) एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में किया जा रहा है।

जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे। कार्यशाला में विभागीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर भी उपस्थित रहेंगे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top