Madhya Pradesh

सांसद गुप्ता ने दुबई में कहा – संसदीय क्षेत्र के नागरिको को मिले सुलभ रोजगार

सांसद गुप्ता ने दुबई में कहा - संसदीय क्षेत्र के नागरिको को मिले सुलभ रोजगार

मंदसौर, 23 फरवरी (Udaipur Kiran) । मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने दुबई में इंडिया क्लब में एसबीबीई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हभागिता की। इसी के साथ ही उन्होंने गल्फूड 2025 एवं इंडियन पीपुल्स फोरम द्वारा इंडिया क्लब में आयोजित मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । साथ ही उपस्थित भारतवासियों से भारत के गौरवशाली इतिहास, सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं विश्व कल्याण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

उन्होने विदेश में भी भारतीय संस्कृति, व्यापार, और मूल्यों को सहेजकर रखा है। उनका उत्साह और भारत के प्रति उनका समर्पण देखकर गर्व की अनुभूति हुई। साथ ही विश्व की सबसे बड़ी खाद्य और पेय व्यापार प्रदर्शनियों में से एक, गल्फूड 2025, दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 129 देशों के 5,500 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इसमें इस प्रदर्शनी में भारत की महत्वपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है, जिसमें 370 भारतीय कंपनियां हिस्सा हैं। इनमें 122 कंपनियां छह प्रमुख उद्योग संघों के तहत जबकि 248 स्वतंत्र प्रदर्शक शामिल हैं।

सांसद ने गुप्ता ने कहा कि भारत की समृद्ध कृषि विरासत और आधुनिक तकनीकों से निर्मित खाद्य उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर देखना गर्व की बात है। गल्फूड 2025 जैसे वैश्विक आयोजन भारतीय उद्यमियों को अपनी गुणवत्ता और विविधता के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बनाने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर सांसद गुप्ता ने भारतीय किसानों और उद्यमियों की मेहनत को दुनिया तक पहुँचाने में एपेडा का योगदान को सराहा और इस आयोजन में भाग ले रहे सभी भारतीय प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेशित की। उन्होंने भारतीय उद्योगपतियों से संसदीय क्षेत्र के नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विस्तृत चर्चा की।

इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर और उद्योगपति शरद अग्रवाल सहित अन्य उद्योगपति व भारतीय नागरिक उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Most Popular

To Top