

गुवाहाटी, 17 जनवरी (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के राज्य संगठन इकाई के अध्यक्ष पद के चुनाव में सांसद दिलीप सैकिया कोनिर्वाचित घाेषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सैकिया मंगलदोई-उदालगुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद हैं।
राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार काे गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित भाजपा के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद दिलीप सैकिया काे असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, असम के वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण बरकटकी, विजय चक्रवर्ती, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, पार्टी के केंद्रीय नेता सांसद संबित पात्रा, प्रदेश सांगठनिक सचिव राजू, सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, निवर्तमान अध्यक्ष भवेश कलिता ने नव निर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सैकिया का मंच पर स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि असम राज्य की भाजपा इकाई के नए अध्यक्ष पद के लिए सांसद दिलीप सैकिया ने गुरुवार को अपना नामांकनपत्र दाखिल किया था। दिलीप सैकिया के सामने अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य कार्यकर्ता ने नामांकन दाखिल नहीं किये जाने के बाद उनका अध्यक्ष चुना जाना कल ही निश्चित हो गया था।
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
