Madhya Pradesh

मप्रः मुख्यमंत्री ने किया राजा किशोर सिंह पर पुस्तक का विमोचन

मप्रः मुख्यमंत्री ने किया राजा किशोर सिंह पर पुस्तक का विमोचन

भोपाल, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कवि चन्द्रभान सिंह लोधी की पुस्तक शेर-ए-बुंदेलखंड : राजा किशोर सिंह पुस्तक का विमोचन किया। पशुपालन और डेयरी विकास राज्य मंत्री लखन पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

पुस्तक विमोचन अवसर पर उपस्थित पत्रकार ब्रजेश राजपूत ने बताया कि राजा किशोर सिंह 1857 की क्रांति के नायक रहे। राजा किशोर सिंह का बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वाधीनता संग्राम में अहम योगदान रहा। उनके जीवन चरित्र पर यह किताब पहली किताब है। राजा किशोर सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर यह विमोचन किया गया।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top