भोपाल, 26 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा पद्मश्री से सम्मानित रोहिणी गोडबोले और प्रसिद्ध तेलंगाना निवासी जनजातीय गुसाड़ी नृत्य शैली के स्तंभ, पद्मश्री कनक राजू के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले विज्ञान जगत की एक अनमोल रत्न थीं। वे विज्ञान के माध्यम से मानवता की सेवा के लिए समर्पित रही। प्रसिद्ध वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले का आज पुणे में निधन हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री कनक राजू के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनजातीय कला और संस्कृति के सरंक्षण के लिए समर्पित रहा। उनका कृतित्व कलाकारों और कला प्रेमियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
(Udaipur Kiran) तोमर
