
भोपाल, 20 मई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पद्मविभूषण डॉ. एमआर श्रीनिवासन और प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक डॉ. जयंत नार्लीकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यमसे अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. श्रीनिवासन का भारत को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि डॉ.नार्लीकर का निधन वैज्ञानिक जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. नार्लीकर की ख्याति मात्र वैज्ञानिक नहीं बल्कि एक संस्थान के रूप में थी। उन्होंने युवाओं के बौद्धिक भविष्य के लिए शिक्षण एवं नवाचार के केंद्र स्थापित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. नार्लीकर ने विज्ञान को आम नागरिकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
(Udaipur Kiran) तोमर
