Madhya Pradesh

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दशहरा पर्व पर महेश्वर और इंदौर में करेंगे शस्त्र-पूजन

भोपाल, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश सरकार आज दशहरा पर्व धूमधाम से मना रही है। पहली बार सरकारी स्तर पर शस्त्र-पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इस बार दशहरा उत्सव देवी अहिल्याबाई को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को देवी अहिल्याबाई की राजधानी रही महेश्वर और उनकी छावनी रही इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डाॅ यादव विजयादशमी की शाम भोपाल में दशहरा कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयादशमी पर प्रात: मुख्यमंत्री निवास में शस्त्र-पूजन करेंगे। इसके बाद खरगोन जिले के महेश्वर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वर में देवी अहिल्याबाई की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर शस्त्र-पूजन और गौ-पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2 बजे महेश्वर से इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे। इंदौर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार की शाम को भोपाल के बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान, रात्रि में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम कोलार रोड और छोला दशहरा मैदान में आयोजित दशहरा कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top