भोपाल, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया जिले की आदिवासी चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार देर शाम सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि उमरिया जिले की शान 86 वर्षीय जोधइया बाई ने देश-विदेश में बैगा चित्रकला को पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और जोधइया बाई ने पद्मश्री तथा राष्ट्रीय नारी सम्मान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पद्मश्री जोधइया बाई के निधन से चित्रकला विशेष रूप से आदिवासी चित्रकला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
(Udaipur Kiran) तोमर
