Madhya Pradesh

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात साहित्यकार प्रो. हाशमी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मशहूर साहित्यकार प्रो. अजहर हाशमी

भोपाल, 11 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम निवासी प्रख्यात साहित्यकार प्रो. अजहर हाशमी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। प्रो. अजहर हाशमी का मंगलवार शाम को रतलाम में निधन हो गया था। वे लम्बे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने शोक संदेश में कहा कि साहित्य की विभिन्न विधाओं में प्रो. हाशमी ने निरंतर कार्य किया। वे विभिन्न धर्म ग्रंथों के अध्ययन में भी रुचि रखते थे। उनके निधन से मध्यप्रदेश ने एक शीर्ष और प्रतिष्ठित साहित्यकार खो दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. हाशमी की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top