Madhya Pradesh

मप्र के मुख्यमंत्री ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयन पर दी बधाई

सीएम मोहन यादव

भोपाल, 23 मार्च (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायपुर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को 59वां ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ दिए जाने की घोषणा पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पुरस्कार के लिए शुक्ल का चयन उनकी सृजनात्मक शक्ति और प्रतिभा के सम्मान के साथ ही हिन्दी साहित्य जगत का भी सम्मान है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हिंदी साहित्य जगत के यशस्वी कवि एवं साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम और हिन्दी भाषा के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शुक्ल ने प्रयोगधर्मी लेखन और सरल भाषा शैली के माध्यम से वृहद पाठक वर्ग को साहित्य से जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। शुक्ल का साहित्य सृजन मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत थे। वे सरल और जीवन से जुड़ी हिन्दी में लेखन करते हैं। शुक्ल को मिल रहा ज्ञानपीठ पुरस्कार उनती कृतियों का ही सम्मान नहीं बल्कि यह साहित्य जगत से जुड़ी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक भी है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top