
हिसार, 20 मार्च (Udaipur Kiran) । दयानंद कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ (वुमैन सैल) ने नारायणी वेलफेयर सोसायटी के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. विक्रमजीत सिंह ने गुरुवार को बताया कि इस एमओयू द्वारा दयानंद महाविद्यालय की छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें दोनों पक्ष मिलकर छात्राओं की भागीदारी को मद्देनज़र रखते हुए जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं तथा विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। यह एमओयू 18 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए किया गया है। एमओयू के लिए दयानंद कॉलेज की ओर से प्राचार्य डाॅ. विक्रमजीत सिंह, डाॅ. वलेरिया सेठी, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, डाॅ. रेनू राठी, सह-संयोजिका महिला प्रकोष्ठ उपस्थित रही। नारायणी वेलफेयर सोसायटी की ओर से गुंजन गोयल व अंशुमन गोयल उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
