


पूर्वी चंपारण,26 नवंबर (Udaipur Kiran) ।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर यातायात थाना सहित जिले के सभी थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। गत दो दिनों में 2174 वाहनों की जांच कर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो से तकरीबन 11.89 लाख रुपए शमन राशि की वसूल की गई।
जिला पुलिस मुख्यालय के अनुसार रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 1250 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 8,58,500 रुपए शमन राशि वसूल किये गये। वहीं सोमवार को 924 वाहनों की जांच हुई। इस दौरान 3,30,500 रुपए शमन राशि वसूले गये।पुलिस के इस विशेष अभियान के बाद जिले में बिना हेलमेट व आवश्यक कागजात के सड़क पर वाहन लेकर निकलने वालो में कमी देखी जा रही है।इसके साथ ही इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में चोरी की गाड़ी भी पकड़ी जा रही है।
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
