Haryana

फरीदाबाद : बेटे को मारकर मां ने की आत्महत्या

फंदे पर लटकी मिली महिला, बेड पर मिला बेटे का शव

फरीदाबाद, 10 मार्च (Udaipur Kiran) । फरीदाबाद में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक मां ने अपने बेटे को जहर देकर मार दिया। इसके बाद वह खुद भी फंदे पर लटक गई और आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी सोमवार तब मिली जब एक पड़ोसी उसके घर में घुसा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि महिला ने वारदात को कब अंजाम दिया। पड़ोसियों ने बताया है कि महिला के पति की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। वहीं, उसकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो गई है। महिला घरों में काम कर बेटे को पाल रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची थी। कर्मियों ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। यह दुर्घटना फरीदाबाद की न्यू भारत कॉलोनी में हुई है। थाना खेड़ी के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें आज सूचना मिली थी कि कॉलोनी के एक घर में महिला ने फांसी लगा ली है। साथ ही उसके बेटे को भी जहर दिया गया है। इस जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। वहां देखा कि एक कमरे में महिला का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसने छत के पंखे पर रस्सी बांधी थी। मौका-ए-वारदात को देखकर लग रहा है कि महिला स्टूल लगाकर टेबल पर चढ़ी होगी। इसके बाद उसने फंदा लगा लिया। महिला विमला अपने बेटे के साथ किराए के इस मकान में रह रही थी। इसी के एक कमरे में दोनों शव मिले हैं। महिला विमला अपने बेटे के साथ किराए के इस मकान में रह रही थी। इसी के एक कमरे में दोनों शव मिले हैं। वहीं, पास लगे बेड पर लडक़े का शव पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकलकर सूख गया था। अंदाजा है कि लडक़े को जहर दिया गया होगा। पुलिस ने बताया है कि मृतकों की पहचान विमला देवी (45) और उनके 14 वर्षीय बेटे कृष्णा के रूप में हुई है। मूल रूप से ये उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, लेकिन कुछ सालों से फरीदाबाद में किराए के मकान में रहते थे। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि विमला अपने बेटे के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थी। वह एक बार कह भी रही थी कि अपनी मौत के समय वह बेटे को भी साथ ले जाएगी। वैसे विमला का स्वभाव मिलनसार था और वह सभी से अच्छे से मिलती थी।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top