HimachalPradesh

मां चामुंडा का मंडी में आगमन

मंडी, 28 मई (Udaipur Kiran) । दरंग की आराध्य देवी मां भगवती चामुंडा बुधवार को मंडी पहुंचीं। एक भक्त के निमंत्रण पर वे उनके घर आशीर्वाद देने रिवालसर के सरकिधर जाएंगी। प्राचीन परंपरा के अनुसार, मंडी सीमा में प्रवेश से पहले विक्टोरिया ब्रिज पर नारियल बलि दी गई। इसके बाद माता का रथ आगे बढ़ा। बाबा भूतनाथ मंदिर में माता का विश्राम हुआ । उसके बाद माता मंडी शहर से देव धुन वो नरसिंहों की टंकार से रिवालसर के लिए रवाना हुई।

पुजारी दिनेश शर्मा ने बताया कि रिवालसर के नैना देवी के पास एक भक्त लंबे समय से पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहा था। मां ने उस भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी कीं। भक्त ने अपनी मन्नत पूरी होने पर मां को अपने घर पर दावत के लिए आमंत्रित किया है। जैसे ही मां का रथ मंडी पहुंचा, पूरा क्षेत्र देव धुनि से गुंजायमान हो गया।

पुजारी ने कहा कि मां भक्त के आमंत्रण पर आशीर्वाद देने जाएंगी। रिवालसर पहुंचने पर माता नैना मंदिर कमेटी ने मां चामुंडा का स्वागत किया।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top