HEADLINES

दिल्ली के ज्यादातर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट खराब : नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली व हरियाणा के पानी के सैंपल दिखाते हुए

फरीदाबाद को दिल्ली से मिल रहा दूषित पानी, फैल रहा कैंसर

चंडीगढ़, 31 जनवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक बार फिर से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला बाेला है। उन्हाेंने कहा कि दिल्ली के अधिकतर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट खराब पड़े हुए हैं। दस वर्षों में इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया।

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी शुक्रवार की शाम दिल्ली के वज़ीराबाद पहुंचे और दिल्ली क्षेत्र में यमुना के पानी का निरीक्षण किया। उन्हाेंने दिल्ली और हरियाणा का पानी मीडिया के आगे कर दिखाया। उन्होंने कहा कि वह पल्ला बॉर्डर का पानी पीकर आए हैं लेकिन दिल्ली में लोगों को गंदा पानी पीने के लिए केजरीवाल ने मजबूर किया। दिल्ली का यहीं पानी जब हमें फरीदाबाद में मिलता है तो ये पानी और भी गंदा हो जाता है। जिससे लोगों को कैंसर जैसी बीमारियां हो रही है।

इसके बाद नायब सैनी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि केजरीवाल झूठ और प्रोपेगैंडा रचने में पीएचडी हैं, लेकिन यमुना जी के मामले में यही प्रोपेगैंडा उनके गले पड़ गया है। उन्हाेंने लिखा कि सोनीपत के पास पल्ला गांव में मैंने यमुना जी के पानी से आचमन किया था, लेकिन दिल्ली के वजीराबाद आते-आते यमुना जी का पानी बिल्कुल जहर में तब्दील हो जाता है। दिल्ली के ज्यादातर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट खराब पड़े हैं। दिल्ली में सीवरेज का पानी सीधे यमुना नदी में गिर रहा है। केजरीवाल को मैं चुनौती देता हूं कि वो वजीराबाद में यमुना जी का पानी पीकर दिखाएं। दिल्ली से जो पानी हरियाणा के फरीदाबाद जा रहा है वो तो बिल्कुल ही जहर है। हमें पता है कि उस पानी को साफ करने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ती है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल का काम है झूठ बोलो, बवाल काटो और फिर जवाबदेही से पलट कर भाग जाओ। लेकिन इस बार दिल्ली की जनता कपटी केजरीवाल को बक्शेगी नहीं। हार सामने देखकर केजरीवाल बौखलाहट में हैं और हरियाणा वासियों को बदनाम करने पर तुला हुआ है। उसकी बौखलाहट बता रही है कि जहरीली राजनीति के बावजूद वो बुरी तरह चुनाव हार रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top