Chhattisgarh

आंधी-तूफान से 80 से अधिक विद्युत पोल टूटे व कई पेड़ गिरे

ग्राम बेलतरा में नहर किनारे टूटा हुआ विद्युत पोल व गिरा पेड़।

धमतरी, 2 मई (Udaipur Kiran) ।धमतरी जिले में तेज आंधी-तूफान और वर्षा से काफी नुकसान पहुंचा है। अंधड़ से धमतरी और कुरुद संभाग के नगरीय निकायों व गांवों में करीब 80 से अधिक विद्युत पोल टूटे हैं। विद्युत तार भी कई जगह टूटा है। जगह-जगह कई पेड़ टूटकर गिर गए है, इससे भारी नुकसान हुआ है। विद्युत विभाग को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। दूसरे दिन विद्युत सप्लाई ठप होने से कुछ गांवों व शहर में पेयजल व्यवस्था प्रभावित रहा।

तेज अंधड़ के साथ गुरुवार शाम अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया। आंधी-तूफान से शासकीय संपत्ति समेत निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ है। आमा तालाब रोड के पास तो एक दुकान गुमटी समेत उड़कर गिर गया। दुकानों व सड़कों में लगे पोस्टर, बैनर सब फट गए। दुकानों के बोर्ड गिर गए। सड़कों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए बेरीकेट्स गिरकर दूरी तक उड़ते रहे। कई शेड भी उड़े है, इससे भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार तेज आंधी-तूफान के बीच शहर व गांवों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी। सभी जगह लाईट चली गई थी। आंधी-तूफान व बारिश के थमने के घंटों बाद विद्युत सप्लाई बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। कई जगहों पर ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई थी। आंधी-तूफान से शहर व गांवों में कई जगह से विद्युत पोल टूटकर गिर गए। वहीं तार भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। इससे विद्युत विभाग को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा रहा है।

धमतरी-कुरूद संभाग के प्रभारी ईई जीके बंजारे ने बताया कि आंधी-तूफान से कुरुद संभाग में ज्यादा नुकसान हुआ है। कुरुद संभाग के तहत 33 केवी भेंडरी फीडर में फाल्ट आने पर 33 केवी कुंडेल फीडर से विद्युत सप्लाई चालू किया गया। यहां पर नदी क्रासिंग (टावर लाइन) पर कंडक्टर क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा 11केवी सोनपैरी बस्ती फीडर, 11केवी अमलीडीह बस्ती फीडर में भी फाल्ट आया था। 11 केवी मेघा बस्ती फीडर को आंशिक रूप से रात्रि में ही चार्ज किया गया। 11केवी लोमश ऋषि कुलेश्वर, भेंड्री, अमलीभाठा, खिसोरा, नवागांव में 11 केवी के 31 पोल एवं निम्न दाब के 32 नग पोल डैमेज हुए। एक जानकारी के अनुसार धमतरी और कुरुद संभाग में करीब 80 से अधिक सीमेंट वाली विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए है। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। धमतरी संभाग के सभी 33 केवी एवं 11केवी विद्युत आपूर्ति सामान्य कर लिया गया है। यहां 11केवी के 11 नग एवं निम्न दाब के छह नग पोल क्षतिग्रस्त हुए, जिसे बदली कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर लिया गया।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top