
मुरादाबाद, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद के महापौर व वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद अग्रवाल को दिल्ली प्रदेश के नई दिल्ली जिले के 43-मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
विनोद अग्रवाल ने रविवार को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ की ओर से प्राप्त संदेश के अनुसार कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के मार्गदर्शन में आगामी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में उन्हें एक विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि 43-मालवीय नगर विधानसभा में तीन मंडल हौज़ खास, मालवीय नगर व ग्रीन पार्क मंडल है। नई दिल्ली जिले के जिला अध्यक्ष राजीव राणा, जिला प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशांक और विधानसभा संयोजक सुभाष भड़ाना हैं।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
