Uttar Pradesh

मुरादाबाद मंडल ने सितम्बर में अर्जित किया 170 करोड़ रुपये से अधिक का रेल राजस्व

मुरादाबाद मंडल ने सितम्बर 2024 में अर्जित किया 170 करोड़ रुपये से अधिक का रेल राजस्व

मुरादाबाद, 09 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बुधवार को बताया कि मंडल ने सितम्बर 2024 में 170 करोड़ रुपये से अधिक का रेल राजस्व अर्जित किया हैं।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने आगे बताया कि मुरादाबाद मण्डल निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है तथा अपने यात्रियों एवं व्यापारियों को निरंतर अच्छी सेवा प्रदान करने हेतु प्रयासरत है। अपने यात्रियों एवं व्यापारियों को निरंतरअच्छी सेवा प्रदान करने के फलस्वरूप मण्डल को रेल राजस्व में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेल मंडल ने माह सितम्बर 2024 में 47.07 लाख यात्री बुक किए। यह पिछले वर्ष सापेक्ष माह सितम्बरश्23 में बुक यात्री 43.57 लाख से 8.03 प्रतिशत अधिक हैं। यात्री बुक द्वारा माह सितंबर 24 में 79.19 करोड़ रुपए का रेल राजस्व अर्जित किया गया हैं। यह पिछले वर्ष सापेक्ष माह सितम्बर 2023 में अर्जित रेल राजस्व 72.98 करोड़ रूपए से 8.52 प्रतिशत अधिक है। अन्य कोचिंग आय से माह सितम्बर 2024 में 7.13 करोड़ रूपये का रेल राजस्व अर्जित किया है। यह पिछले वर्ष सापेक्ष माह सितम्बर 2023 में अर्जित राजस्व 6.67 करोड़ रुपए से 6.83 प्रतिशत अधिक हैं। मालभाड़े से माह सितम्बर 2024 में 76.63 करोड़ रुपए का रेल राजस्व अर्जित किया है। यह पिछले वर्ष सापेक्ष माह सितम्बर 2023 में अर्जित रेल राजस्व 65.90 करोड़ रुपए से 16.28 प्रतिशत अधिक है। विविध आय से माह सितंबर 2024 में 7.42 करोड़ रुपए का रेल राजस्व अर्जित किया है । यह पिछले वर्ष सापेक्ष माह सितम्बर 2023 में अर्जित रेल राजस्व 6.22 करोड़ रुपये से 19.35 प्रतिशत अधिक हैं। मंडल ने माह सितम्बर 2024 में कुल 170.37 करोड़ रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया हैं। यह पिछले वर्ष सापेक्ष माह सितम्बर 2023 में अर्जित रेल राजस्व 151.77 करोड़ रुपये से 12.26 प्रतिशत अधिक है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल

Most Popular

To Top