Madhya Pradesh

मंदसौर : विदा हुआ मानसून, अब बारिश की संभावना नहीं

मंदसौर, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जिले से मानसून लौट गया है, आगे मानसून बारिश की सम्भावनाएं नहीं है। जिले में अब तक 34.24 इंच बारिश दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों में तेज गर्मी और रातें ठंडी रहेगी। जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

मौसम जानकारों के अनुसार अगले 2 से 3 दिन में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के बाकी जिलों से भी मानसून लौट जाएगा। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के ऊपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन से ट्रफ भी गुजर रही है। 9 अक्टूबर को लक्ष्यद्वीप की तरफ निम्न दाब क्षेत्र के एक्टिव होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस बार दशहरे से पहले मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। इस बार दशहरा 12 अक्टूबर को है। पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है, लेकिन इस बार ऐसा होने का अनुमान नहीं है। 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून लौटने का अनुमान है।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Most Popular

To Top