Haryana

मोहन लाल बडोली 14 जुलाई को विधिवत रूप से रोहतक में संभालेंगे प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत तमाम पार्टी के बडे नेता एवं पदाधिकारी होगे शामिल, मंगल कमल कार्यालय में हुई बैठक

रोहतक, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा मंगल कमल कार्यालय में शुक्रवार को संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों में अहम बैठक हुई, जिसमें 14 जुलाई को नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के विधिवत रूप से पदभार ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श हुआ। संगठन मंत्री ने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत तमाम पार्टी के बडे नेत एवं पदाधिकारी शामिल होगे।

शुक्रवार काे बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर दिन जनहित में नए-नए निर्णय ले रहे हैं, जिस कारण प्रदेश का हर वर्ग भाजपा से खुश है। साथ ही उन्होंने कार्यकत्र्ताओं का आह्वान किया कि वह कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को लोगों के बीच जाकर उजागर करे और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों बारे लोगों को अवगत कराए। बैठक में पदभार ग्रहण समारोह के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौपी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं का लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने विपक्ष पर भी निधाना साधा और कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया है और यह बात प्रदेश की जनता भी समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिया है, जबकि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, शमशेर सिंह खरक, आशा शर्मा, सरिता नारायण, धर्मपाल मकडौली, राजकमल सहगल, प्रदीप जैन, रमेश भाटिया, राजबाला चहल, शिशपाल चौहान, शमशेर कलिंगा, वीरसिंह, उदयभान मलिक, पंकज छाबडा, सत्यप्रकाश, गीता, सतीश आहूजा, धमेन्द्र सैनी, अमित बंसल, सतीश चौधरी, सुनीता यादव, अजय शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / अनिल शर्मा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top