Uttar Pradesh

मोदी-योगी सरकार किसानों के लिए बिना भेदभाव कर रही है काम : धर्मपाल सिंह

कुंदरकी विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में उपस्थित कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री बलदेव औलख, जसवंत सिंह सैनी आदि।
कुंदरकी विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में उपस्थित क्षेत्रवासी।

मुरादाबाद, 29 सितम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के किसान मोर्चा की ओर से एक सम्मेलन रविवार को कुंदरकी विधानसभा के लोटस बैंकेट हॉल में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने देश व प्रदेश के सभी किसानों के लिए बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। किसानों के लिए किसान निधि समय पर आ रही है तथा किसानों को हर फसल का उचित मूल्य मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि गन्ना किसानों का पेमेंट भी हर मिल द्वारा 14 दिन में किया जा रहा हैं। प्रदेश के किसान को सिंचाई के लिए फ्री बिजली उपलब्ध हो रही है।

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख व जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार हमेशा किसानहित फैसला लेती आ रही है। किसान सम्मेलन में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, सुरेश सैनी, किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, पूर्व जिला मंत्री चौधरी हुकम सिंह, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, कमल प्रजापति, हर ज्ञान सिंह, चंद्रपाल सैनी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, चकित चौधरी, नवीन चौधरी आदि रहे। संचालन किसान मोर्चा महामंत्री अनुज बिश्नोई ने किया।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल

Most Popular

To Top