
–मोदी ने राष्ट्रवाद की ज्योति प्रखर कर विकसित भारत की मशाल जलाई–भाजपा का सक्रिय सदस्य राष्ट्र का क्रांतिकारी सैनिक –शहर दक्षिणी विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का हुआ आयोजन प्रयागराज, 09 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी महानगर के शहर दक्षिणी विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन लक्ष्मी वाटिका सत्ती चौरा मुट्ठीगंज में बुधवार को किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव एवं मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने सभी सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया। कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूर्वोत्तर राज्य एवं गुजरात से लेकर कच्छ तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एकता के सूत्र में बांधकर देश की सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी चेतना को जागृत किया है।वक्ताओं ने कहा कि, राष्ट्रवाद की ज्योति को और विकसित भारत की क्रांतिकारी मशाल को जलाया है। उन्होंने अपने सरकार द्वारा देश के आम गरीबों के जीवन में क्रांतिकारी युगांतकारी परिवर्तन लाया है। जनधन खाता द्वारा 52 करोड लोगों को बैंक से जोड़े गए, गरीबों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख का निःशुल्क इलाज की व्यवस्था सरकारी ने की और कम दाम पर दवा के लिए जन औषधि केंद्र की स्थापना की। देश के अंदर कई एम्स कई मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया, अकेले उत्तर प्रदेश में 52 जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य किया गया है। कहा गया कि देश में मोदी एवं प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में उद्योगों को प्रोत्साहन दिया गया। कई औद्योगिक इंडस्टरीज उत्तर प्रदेश में खोले गए। देश के अंदर चारों तरफ विकास रूपी सड़कों का जाल बिछा है और देश की सुरक्षा के लिए सैनिक शक्ति को मजबूत किया गया। पाकिस्तान के अंदर सर्जिकल एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इसके अलावा प्रदेश के अंदर योगी सरकार के नेतृत्व में गुंडों का आतंक समाप्त हुआ। प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो कहा था वह करके दिखाया। विकास के साथ विरासत पर भी चिंता की। कहा कि वक्फ बोर्ड विधेयक को लेकर सिर्फ अपने वोट बैंक खातिर और वक्फ भूमि पर कब्जा करने वाले गुंडों को बचाने के लिए सपा, कांग्रेस, टीएमसी आदि दल देश के अंदर संप्रदाय का जहर बो रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा के सक्रिय सदस्य राष्ट्र के क्रांतिकारी सैनिक है और उन्हीं के दम पर भारतीय जनता पार्टी ने 2014, 2017, 2019, 2022 का चुनाव जीता और 2027 भी जीतेंगे। इस अवसर पर रामजी केसरवानी, नवरत्न कत्याल, मलयज शर्मा, रणजीत सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, डॉ शैलेश पांडे ने सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रकाश डाला। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने स्वागत भाषण किया। सभी सक्रिय सदस्यों को अंगवस्त्रम पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संयोजक अनिल केसरवानी ने संचालन किया।
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
