Bihar

भाजपा सदस्यता अभियान को उत्सव के रूप में मनाएं-विधायक

बैठक।में विधायक तथा सदस्यगण

पूर्णिया, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) ।

विधायक जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित पूर्णिया विधानसभा नगर पूरब मंडल की बैठक में विधायक विजय खेमका ने भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 को उत्सव के रूप में मनाने का कार्यकर्ताओं से अपील किया |

विधायक ने कहा दो सितम्बर को संध्या पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी द्वारा जारी टोल फ्री न० 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके पहली सदस्यता ग्रहण करेंगे इसके उपरांत पूरे देश मे भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो जायेगा।विधायक ने कहा प्रत्येक बूथ पर हम सबो को दो सौ नए सदस्य बनाने का अभियान चलाना है | विधायक खेमका ने कहा भारतीय जनता पार्टी देश दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है तथा नए सदस्यता अभियान 2024 से पुनः सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनेगा | धमदाहा विधानसभा के0 नगर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक में सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान पर चर्चा की |

—————

(Udaipur Kiran) / नंदकिशोर सिंह

Most Popular

To Top