
-21 कालोनियों को वैध घोषित किया
विकास को गति मिली
सोनीपत, 6 नवंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत
के विधायक निखिल मदान बुधवार को वार्ड नं 19 में इंडियन कालोनी, शास्त्री कालोनी और
इंडियन कालोनी एक्सटेंशन में नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों
का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। स्थानीय
लोगों द्वारा विधायक निखिल मदान का गर्मजोशी से फूल मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया
गया। विधायक निखिल मदान ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा नगर निगम की अनुशंसा पर कुछ
माह पहले सोनीपत विधानसभा की लगभग21 कालोनियों
को वैध घोषित किया था। इन सभी कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर विकास कार्य शुरू
हो चुके हैं।
इसी कड़ी में वैध घोषित की गई इण्डियन कॉलोनी एक्सटेंशन की 33 विभिन्न
गलियों(मुख्य और ब्रांच गलियों) को 2 करोड़
41 लाख़ रू की लाग़त से इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का किया जाएगा। साथ ही इंडियन कालोनी
की 8 विभिन्न गलियोंऔर शास्त्री कालोनी की
3 गलियों को 1 करोड़ 22 लाख़ रू की लाग़त से सी सी द्वारा पक्का किया जाएगा। इन सभी
कार्यों का आज विधिवत रूप से नारियल तोड़कर शुभारंभ कर दिया गया है। सीवरेज लाइन ,
पेयजल आपूर्ति और गलियां पक्की होने संबंधी सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाया
जा रहा है। भाजपा
मंडल प्रधान मुकेश बत्रा, नरेश वर्मा, निगम पार्षद बिजेंदर मलिक, सोनू सुहाग, वीरेंद्र
सिंह लोहचब, सेठा प्रजापति, आजाद सरपंच, रानी डॉक्टर खास बलवंत हरपाल भगत सिंह, आदि
मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) परवाना
