Bihar

इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक बने विधायक मनोज यादव

बैठक करते इंडिया गठबंधन के नेता

पूर्वी चंपारण, 20 मई (Udaipur Kiran) ।इंडिया गठबंधन गठबंधन के जिला समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को राजद कार्यालय में राजद के जिलाध्यक्ष सह विधायक मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।

बैठक में इंडिया गठबंधन, समन्वय समिति बिहार के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से विधायक मनोज कुमार यादव को इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के जिला का संयोजक नियुक्त किया गया।सभी घटक दलों के नेताओ ने उनके नेतृत्व और समन्वय क्षमता पर भरोसा जताया।

नव नियुक्त संयोजक विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व की बात है, पिछले लोकसभा चुनाव में भी आप सभी ने मुझपर भरोसा कर इस दायित्व का निर्वहन करने का मौका दिया था। हम सब मिलकर जिला से लेकर प्रखंड और बुथ स्तर तक समन्वय मजबूत करेंगे, ताकि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को प्रचंड सफलता मिले। उन्होंने दावा किया कि चंपारण में विधानसभा चुनाव में एनडीए को जबरदस्त शिकस्त दी जायेगी। सब मिलकर मजबूती से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इसे सफल बनाया जायेगा।

मौके पर सीपीआई के जिला सचिव सत्येंद्र कुमार मिश्रा जिला ने कहा कि इंडिया गठबंधन सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के विचार एवं जन-सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ेगा। हमें गांव-गांव और बूथ-बूथ तक जाकर जनता को एनडीए सरकार की गलत नीतियों को समझाना है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण राय ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है।

इंडिया गठबंधन ही राज्य को विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति की दिशा में ले जा सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top