Chhattisgarh

पार्टी की कार्य योजना को लेकर जन-जन तक जाना है:मंत्री टंकराम वर्मा

मंच पर उपस्थित जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा समेत भाजपा पदाधिकारी।

धमतरी, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) ।भाजपा की वृहद कार्य समिति की बैठक 20 जुलाई को शहर के हरदिहा साहू समाज भवन में आयोजित हुई। जिसमें जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा समेत भाजपा के जिलेभर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने लोकसभा चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा में ऐतिहासिक जीत की सराहना की। इसके बाद धमतरी जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा बैठक में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार चलाने की जिम्मेदारी केवल विधायक, मंत्री और सांसदों की नहीं बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की है। प्रदेश कार्य समिति में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जन तक जाना है। आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने के लिए एकजुट होना है। निकाय और पंचायत चुनाव में एकजुटता दिखानी है। पार्टी का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, चुनाव में भाजपा को जिताना है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि आगामी चुनाव नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है, जिसमें भाजपा का कार्यकर्ता नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में विजयी होकर प्रतिनिधित्व करें यह सुनिश्चित करना है। प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन किया। उन्होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या भारी रही। कश्मीर की घाटी में रिकार्ड तोड़ मतदान भाजपा के शासनकाल में हुआ है।

बैठक को पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को धूल चटाई है। जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित किया। पूर्व विधायक रंजना साहू ने मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर कार्यसमिति में बधाई संदेश का वाचन किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अविनाश दुबे एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने किया। बैठक में पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, पूर्व जिपं सदस्य श्यामा साहू, ऋषभ देवांगन, डिपेन्द्र साहू, राजू चंद्राकर, चेतन हिंदूजा, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल धु्रव, पार्षद श्यामा साहू, महेंद्र पंडित, नेहरू निषाद, राजू सिन्हा, प्रीतेश गांधी, पार्षद प्रकाश सिन्हा, पार्षद विजय मोटवानी, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, दिलीप पटेल समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top