Uttrakhand

मंत्री रेखा आर्या ने किया बसौली-सुनौली मोटरमार्ग का लोकार्पण व बसौली-नाईढोल मोटरमार्ग का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सोमेश्वर  बसौली-सुनौली मोटर मार्ग का लोकापर्ण और बसौली नाईढोल मोटर मार्ग का शिलान्यास

पर्यावरण को बचाना हम सब का कर्तव्य है: रेखा आर्या

सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 24 जुलाई (Udaipur Kiran) । कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने बुधवार को बसौली-सुनौली मोटरमार्ग का लोकार्पण और बसौली-नाई ढोल मोटरमार्ग का विधिवत पूजा कर शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोटरमार्ग बनने से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या बुधवार क सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला मंडल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर रेखा आर्या ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सड़क बनाने की मांग काफी लंबे समय से थी।अब इस सड़क के निर्माण होने से स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता हित के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इसके बाद ताकुला ब्लॉक के सुनौली ग्राम सभा स्थित स्वर्गीय सोबन सिंह जीना स्मृति संग्रहालय के परिसर में कैबिनेट मंत्री ने एक पेड़ माँ मिशन के तहत पौधरोपण किया। यहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह मुहिम देशव्यापी बन गई है।आज इस मुहिम का हिस्सा हर एक भारतीय बनना चाह रहा है। खुशी की बात है कि एक और जहां हम अपनी मां को स्मरण कर रहे हैं तो वहीं प्रकृति को हरा भरा रखने में एक छोटा सा योगदान दे रहे हैं। पर्यावरण को बचाना हम सब का कर्तव्य है। मंत्री ने सभी को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार जनता के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं।

इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने जनमिलन कार्यक्रम में स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना और उनका समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय जनता ने अपनी विभिन्न समस्याओं और अपनी मांगों को भी क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर सभी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर करने के दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा नयाल, मंडल महामंत्री पुष्पा नयाल, पुष्पा डंगवाल, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू नेगी और भरत भाकुनी सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता और जनता उपस्थित रही।

(Udaipur Kiran) / प्रमोद चंद्र जोशी कुमार सक्सैना

Most Popular

To Top