Jharkhand

रक्षा राज्य मंत्री ने किया जगन्नाथ मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास

उद्घाटन करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रांची, 31 मई (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य 2 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड से किया जाएगा। इसकी जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को दी। मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने कहा कि पुरी के जगन्नाथ कॉरिडोर की तर्ज पर इस मंदिर परिसर का भी विकास हो, यह मेरा प्रयास है।

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से यह क्षेत्र जल्द ही विकसित होगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह मंदिर रांची ही नहीं, बल्कि झारखंड का ऐतिहासिक धरोहर है। इसका आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। परिसर का सौंदर्यीकरण इसके महात्म्य को और बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा कि जगन्नाथपुर मंदिर के बगल में स्थित तालाब का सुंदरीकरण का कार्य भी डेढ़ करोड़ की लागत से करवाया जाएगा। इस तालाब में घाट का निर्माण, लाइट की व्यवस्था, बेंच की व्यवस्था और तालाब के गहरीकरण के साथ-साथ अन्य कई सौदर्यीकरण के कार्य करवाये जाएंगे।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक नवीन जायसवाल द्वारा शनिवार को हटिया विधानसभा की तीन योजनाओं का शिलान्यास भी सांसद निधि से किया। इस अवसरों पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, राजू सिंह, केके गुप्ता, राहुल शाहदेव, चंदा देवी, उमेश यादव, रामजी प्रसाद, गोपीचंद पांडे, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top