Uttar Pradesh

फरवरी और मार्च में 75 मरीजों काे उपचार के लिए मंत्री नंदी ने मुहैया कराई 1.38 करोड़ की आर्थिक मदद

कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी का छाया चित्र

मंत्री नंदी खुद कराते हैं लोगों की समस्याओं का निस्तारण

प्रयागराज,05 मई (Udaipur Kiran) । गम्भीर रोगों से जूझ रहे दर्जनों लोगों को कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी के प्रयास से हर महीने आर्थिक सहायता दिलाई जा रही है। फरवरी से मार्च माह तक नंदी के प्रयास से प्रयागराज समेत 75 रोगियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ 38 लाख 65 हजार 407 रूपए की धनराशि उपलब्ध करायी गई है। यह जानकारी सोमवार को मंत्री के निजी प्रवक्ता बाला केसरवानी ने दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ 38 लाख 65 हजार 407 रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई। जिससे मरीजों का जहां बेहतर ईलाज सम्भव हो पाया, वहीं कईयों को नया जीवन मिला। आगे कहा कि आर्थिक तंगी की वजह से कोई व्यक्ति बेहतर ईलाज से वंचित न होने पाए, अपनों को बचाया जा सके, इसके लिए मंत्री नन्दी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में युवा कार्यकर्ताओं की टीम लगा रखी है। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 84 सेक्टर्स में सक्रिय युवा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनते हैं। उपचार में आ रही समस्या और आर्थिक बाधाओं की जानकारी इकट्ठा करने के बाद उपचार की सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा कराते हुए मंत्री नन्दी के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा जाता है। जहां से मुख्यमंत्री राहत कोष से उपचार के लिए धनराशि भेज दी जाती है।

मंत्री नन्दी के आवास, कार्यालय या फिर लखनऊ आवास पर कोई जरूरतमंद उपचार में आर्थिक मदद की मांग करता है तो मंत्री नन्दी सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा कराते हुए उसे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास करते है। मंत्री नन्दी सरकार के द्वितीय कार्यकाल में अब तक प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों एवं अन्य क्षेत्रों के 1700 से अधिक लोगों को गम्भीर बीमारियों का उपचार कराने के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 29 करोड़ से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

मंत्री नन्दी के प्रयास से कैंसर, किडनी, हड्डी रोग, हृदय रोग, आर्थराइटिस के साथ ही अन्य गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए वित्तीय वर्ष फरवरी और मार्च महीने में 75 मरीजों को एक करोड़ 38 लाख 65 हजार 407 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से लोगों ने अपना उपचार कराया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top