
देहरादून, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी और मुरली मनोहर जोशी के बीच समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जैविक उत्पादों से निर्मित किट भी भेंट की।
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
