HEADLINES

पाकिस्तान की सीमा में चला गया मिनी यूएवी, भारत ने वापस मांगा

मिनी यूएवी (सांकेतिक फोटो)

– पाकिस्तानी सैनिकों ने बरामद किया, भारत ने हॉटलाइन संदेश भेजा

नई दिल्ली, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय सेना का एक मिनी यूएवी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की सीमा में चला गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने इसे बरामद कर लिया है। उक्त यूएवी को वापस करने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हॉटलाइन संदेश भेजा है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

भारतीय सीमा के भीतर प्रशिक्षण मिशन पर एक मिनी यूएवी आज सुबह 9.25 बजे तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा और भिम्बर गली सेक्टर के सामने पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में चला गया। अचानक सीमा पार करके आए मिनी यूएवी को पाकिस्तानी सैनिकों ने बरामद कर लिया है। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को हॉटलाइन संदेश भेजकर उक्त यूएवी वापस मांगा है।

इससे पहले 09 मार्च, 2022 को सॉफ्टवेयर अपग्रेड करके रेंज का परीक्षण किये जाने के दौरान तकनीकी गलती से एक भारतीय मिसाइल पाकिस्तान की सीमा में चली गई थी, जिस पर इस्लामाबाद ने भारत सरकार से विरोध दर्ज कराकर दो परमाणु-सशस्त्र पड़ोसियों के बीच सैन्य अभियानों के लिए मौजूद सुरक्षा तंत्र के बारे में चिंता जताई थी। पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के बाद भारत सरकार ने घटना पर खेद जताते हुए उच्चस्तरीय कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया था।

(Udaipur Kiran) निगम

Most Popular

To Top