
लखनऊ, 09 जनवरी (Udaipur Kiran) । भारतीय संयुक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी सिंह और संस्थापक डॉ.सिद्धनाथ गुप्ता ने गुरूवार को एनडीए के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन थाम लिया। साथ ही भारतीय संयुक्त पार्टी के विलय की घोषणा कर दी।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरविंद राजभर ने भारतीय संयुक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक काे पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में सम्मिलित कराया। भारतीय संयुक्त पार्टी के संस्थापक डॉ.सिद्धनाथ गुप्ता ने विलय से पूर्व कहा कि यह दिलों का मेल है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर दिलों पर राज करते है। उनकी पार्टी के अलावा राजनीतिक दलों जैसे सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं को भी उन्हाेंने ओमप्रकाश राजभर के साथ खड़ा कर दिया है। विलय के बाद समाज के कमजोर वर्गों के अधिकार को लेकर सकारात्मक बदलाव देखने में आयेगा।
इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थित के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये दूसरे राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
