Uttar Pradesh

संगठन की सदस्यता पार्टी की आत्मा है : महेश चंद्र श्रीवास्तव

भाजपा के पदाधिकारीगण

प्रयागराज, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । एक सितम्बर से शुरू होने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सदस्यता अभियान सिर्फ अभियान नहीं बल्कि सदस्यता संगठन की आत्मा है। अभियान के दौरान सर्व ग्राही, सर्व व्यापी सर्व स्पर्शी का उद्देश्य लेकर चलना है।

उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितम्बर, द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर, और तीसरा चरण 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान के रूप में चलाया जायेगा। हर बूथ पर कम से कम एक सक्रिय सदस्य बनाना है। 11 से 17 सितम्बर तक महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय नेता, जनप्रतिनिधि, मोर्चा घर-घर सम्पर्क करेंगे और संगठन की विचारधारा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। साथ ही घर के सदस्यों को मिस्ड कॉल द्वारा सदस्य बनाएंगे।

इस दौरान हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर भी सम्पर्क करेगा। ऑन लाइन (मिस्ड कॉल, नमो एप एवं वेबसाइट), ऑफ लाइन तथा क्यू आर कोड के माध्यम से सदस्य बनाए जायेंगे। प्रत्येक बूथ पर कम से 200 सदस्य बनाने हैं। लोकसभा क्षेत्र में 100 प्रमुख मतदाताओं के साथ “सम्पर्क से समर्थन“ कार्यक्रम किया जायेगा। इसके साथ सदस्यता अभियान के दौरान हर सप्ताह के रविवार को “अटल सदस्यता पर्व“ मनाया जायेगा। क्योंकि अटलजी का ये 100वॉ जन्मदिन है। 1 से 10 नवम्बर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर बनाना है। 10 नवम्बर को ही अभियान का समापन किया जायेगा। विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को गम्भीरता से लें। संगठन की विचारधारा को पहुंचाने का माध्यम है सदस्यता अभियान।

महानगर को ढाई लाख का लक्ष्य

प्रयागराज महानगर को ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा हर स्तर पर सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत प्रदेश पदाधिकारी को 5 हजार, सांसद (लोकसभा, राज्यसभा) 20 हजार, विधायक और विधान परिषद सदस्य को 10 हजार, जिलाध्यक्ष 1 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष 15 हजार, महापौर 10 हजार, नगरपालिका अध्यक्ष 2 हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष 1 हजार, निगम पार्षद 500, वार्ड सभासद 200, सहकारी निदेशक को 1 हजार जबकि अन्य सभी को कम से कम 100 सदस्य बनाने हैं।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि सदस्यता अभियान में जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं और मेहनत से अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। रमेश पासी को सदस्यता अभियान प्रमुख बनाया गया है। संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महापौर गणेश केशरवानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, केपी ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा, अभिलाषा गुप्ता, उपेंद्र सिंह, शशि वार्ष्णेय, रणजीत सिंह, रमेश पासी, रवि केशरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, मृत्युंजय तिवारी, देवेंद्र नाथ मिश्र, राजेश केशरवानी, विवेक मिश्र, किरन जायसवाल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top