Bihar

भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा

बैठक करते हुए भाजपाई

कटिहार, 14 सितम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी के आवास पर भाजपा जिला कोर कमेटी एवं सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा महामंत्री मिथिलेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कटिहार जिला में चल रहे सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी 29 मंडलों के सभी विधानसभा में चल रहे सदस्यता अभियान का रिपोर्टिंग लेकर सभी मंडल में शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए और उम्मीद जताई कि सभी लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा।

बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी नरेश शाह, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, कोढा विधायक कविता पासवान, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, लोकसभा सहसंयोजक व सदस्यता अभियान की टोली के सदस्य गोविंद अधिकारी, शोभा जयसवाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, अनुसूचित जाति अध्यक्ष नेहा किरण, छाया तिवारी सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top