Uttrakhand

उत्तराखण्ड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखण्ड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के सदस्य मंत्री सतपाल महाराज के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए।

देहरादून, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तराखण्ड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के सदस्यों ने सचिवालय में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने एक राज्य एक पंचायत चुनाव से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन, जिला पंचायत सदस्य संगठन तथा ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

वहीं, सचिवालय में राजपुर विधायक खजान दास, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, यमुनोत्री से विधायक संजय डोभाल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top