
मेहसाणा, 23 मई (Udaipur Kiran) । महेसाणा जिले के विजापुर में दीवार ढहने की घटना में 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड समेत प्रशासन की टीम लोगों को मलबे से निकाल कर हॉस्पिटल ले गई।
जानकारी के अनुसार विजापुर के सुंदरपुर गांव में मकान के नवीनीकरण के दौरान दीवार ढह गई थी। मकान निर्माण कार्य के दौरान बगल की पुरानी दीवार अचानक ढह गई। दीवार गिरने से मलबे में 6 लोग दब गए, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। दीवार के नीचे ठेकेदार और मजदूर समेत छह लोग दबे थे। जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय
