Assam

मेघालय विस का बजट सत्र 28 फरवरी से 13 मार्च तक

मेघालय विधानसभा।

शिलांग, 06 फरवरी (Udaipur Kiran) । मेघालय विधानसभा का 2025 बजट सत्र 28 फरवरी से 13 मार्च तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष थॉमस ए. संगमा ने यह जानकारी बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बाद खिनदाइलाड कार्यालय में दी।

सत्र कुल 10 दिनों का होगा, जिसमें तीन दिन निजी विधेयकों और सात दिन सरकारी कार्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान विधायकों को विस्तृत चर्चा का अवसर मिलेगा।

बैठक में उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टिनसोंग, विपक्ष के नेता मुकुल संगमा, विधायक चार्ल्स पिंग्रोप और लखमेन रिम्बुई भी उपस्थित रहे।

विस्तृत चर्चा की आवश्यकता पर जोर देते हुए अध्यक्ष संगमा ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो सत्र को शुक्रवार तक बढ़ाया जा सकता है ताकि सभी विषयों पर समुचित बहस हो सके।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top