Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक शुरू

भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला प्रभारियों की बैठक प्रारंभ हो गयी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस बैठक मेें 02 सितम्बर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान के बारे में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा होगी।

प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश में सभी मोर्चों की प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। 29 अगस्त 2024 को किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की कार्यशाला राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया हाल व अनुसूचित जनजाति मोर्चा की सदस्यता अभियान की कार्यशाला पार्टी के राज्य मुख्यालय तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की कार्यशाला गांधी भवन, शहीद स्मारक कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित की गयी है।

श्री शुक्ल ने बताया कि 30 अगस्त 2024 को अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला भागीदारी भवन गोमतीनगर, लखनऊ तथा विभाग एवं प्रकोष्ठ की सदस्यता अभियान कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी राज्य मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। इसके बाद 01 सितम्बर 2024 को युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला वाराणसी में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर महिला मोर्चा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यशाला सम्पन्न हो चुकी है।

—————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top