


सुल्तानपुर, 6 जून (Udaipur Kiran) । प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाई जाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ पर संवाद का मंत्र दिया। उन्होंने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां का गर्व का विषय बताया । इन्हें मंडल और शक्ति केन्द्र स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि मीना चौबे ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनता को उसकी उपलब्धियां बताएगी। उन्होंने कहा विपक्ष के पास झूठ और फरेब फैलाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मोदी सरकार की जनहित की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की वजह से आज भारत की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। उन्होंने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए आगामी माह के विभिन्न अभियानों की चर्चा की। जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने वृक्षारोपण अभियान के बारे में जानकारी दी। संचालन जिला महामंत्री संदीप सिंह ने किया। विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर केंद्रित अभियान 11 जून से 21 जून तक चलेगा।
कार्यशाला में जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार, अनीता पाण्डेय, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, संजय त्रिलोकचंदी, आशीष सिंह रानू, प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्य, राजेश सिंह, जगदीश चौरसिया, नरेंद्र सिंह, आनन्द जायसवाल, डॉ अनुराग पाण्डेय, चन्दन नारायन सिंह,रेखा निषाद , सुमन राव कोरी, संजय उपाध्याय, अवध कुमार सिंह, रीना जायसवाल, राम जतन यादव, संतोष सिंह, सूर्य नारायन पाण्डे, प्रदीप शर्मा, राम अभिलाष सिंह,डॉ विनय प्रजापति, रामजीत पाल,शोभ नाथ यादव,विक्की वर्मा समेत विभिन्न अभियानों से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता
