RAJASTHAN

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना को अधिक बेहतर बनाएंगे : चिकित्सा मंत्री

विधानसभा

जयपुर, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना को जारी रखते हुए इसे अधिक बेहतर बनाएगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय करौली, सपोटरा, टोडाभीम और हिंडौन विधानसभा क्षेत्र में योजना के तहत आवंटित राशि का पूर्ण उपयोग नहीं किया गया। योजना के अन्तर्गत करौली जिले में वर्ष 2019 से मार्च 2024 तक एक करोड़ 29 लाख छह हजार 823 मरीजों को लाभान्वित किया गया। इससे पहले विधायक घनश्याम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि योजना के अंतर्गत करौली जिले में वर्ष 2019-20 में 15.54 करोड़ से अधिक, 2020-21 में 13.45 करोड़ से अधिक, 2021-22 में 19.84 करोड़ से अधिक, 2022-23 में 28.65 करोड़ से अधिक और 2023-24 में 37.30 करोड़ रुपए से अधिक राशि आवंटित की गयी। उन्होंने मुख्यमंत्री नि:शुल्क निरोगी राजस्थान योजना (दवा) योजना के अन्‍तर्गत करौली जिले का विधानसभावार आवंटित राशि, व्‍यय एवं शेष राशि का विवरण सदन के पटल पर रखा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने उक्त योजना के अन्तर्गत करौली जिले में लाभान्वितों का वर्षवार एवं विधानसभावार संख्यात्माक विवरण सदन के पटल पर रखा।

(Udaipur Kiran) / रोहित

Most Popular

To Top