
सोनीपत, 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) । डीएवी
राष्ट्रीय खेल उत्सव 2024 में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपनी
प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित हुई। जिसमें लड़के और लड़कियों के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में मुकाबले हुए।
करीब 25 हजार खिलाड़ियों ने इस उत्सव में हिस्सा लिया।
उद्घाटन
समारोह मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में हुआ, जिसमें डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति
के अध्यक्ष पद्म श्री पूनम सूरी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल,
सोनीपत के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन
किया।
शनिवार
को विद्यालय में पहुंचने पर पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस खेल उत्सव
(2024-25) में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सोनीपत के मनन (मुक्केबाजी) स्वर्ण पदक, लक्ष्य
मलिक (कुश्ती) स्वर्ण पदक, दिव्य, सचिन, अंजली, अंशिका (जूडो) स्वर्ण पदक, सानवी (स्केटिंग)
स्वर्ण पदक, निधि (मुक्केबाजी, अंडर-14) रजत पदक, अहसास (जूडो) कांस्य पदक, मयंक, आयुष,
इशांत (कबड्डी) कांस्य पदक, रजत, आकाश, प्रतीक सिंह (ताइक्वांडो) कांस्य पदक जीते हैं।
विद्यालय
पहुंचने पर प्रधानाचार्या सविता धनखड़ ने पदक विजेताओं को आशीर्वाद दिया और कहा कि
छात्रों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह अन्य छात्रों
को भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपनी क्षमता को निखारने के लिए प्रेरित करता है।
डीएवी राष्ट्रीय खेल उत्सव 2024-2025 खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, टीमवर्क,
अनुशासन और समर्पण जैसे महत्वपूर्ण गुणों के साथ प्रोत्साहन देता है।
—————
(Udaipur Kiran) परवाना
