Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री से मिली महापौर सुषमा खर्कवाल, बुकलेट किया भेंट

मुख्यमंत्री को बुकलेट भेंट करती हुई महापौर सुषमा (फोटो)

लखनऊ, 07 जून (Udaipur Kiran) । लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने दो वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की चर्चा की। महापौर ने मुख्यमंत्री को एक बुकलेट समर्पित की, जिसमें लखनऊ के भीतर दो वर्षो में हुए शहर के विकास कार्यों की तमाम जानकारी उपलब्ध है।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महापौर सुषमा खर्कवाल की लखनऊ के भविष्य के विकास, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गंभीर और सकारात्मक चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन मिलने के बाद सुषमा खर्कवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री से प्राप्त मार्गदर्शन से शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top