Uttar Pradesh

भाजपा महानगर अध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर महापौर ने जताया शोक

गोरखपुर, 11 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त होने पर महापौर डा0 मंगलेश श्रीवास्तव ने नगर निगम के उप सभापति धर्मदेव चौहान, ऋषिमोहन वर्मा के साथ उनके आवास पहुॅच कर शोक संवेदना व्यक्त की।

महापौर ने कहा कि आज हम सभी यहाँ अत्यंत भारी मन और गहरी पीड़ा के साथ एक ऐसे व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। देवेश श्रीवास्तव का अचानक हमारे बीच से चले जाना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि समाज, राजनीतिक संगठन, सामाजिक और पारिवारिक के साथ ही हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। देवेश श्रीवास्तव व्यवहार सरल, सौम्य और समर्पित व्यक्तित्व हमेशा हमें स्नेह, सेवा और सच्चे कर्म का पाठ पढ़ाते रहे। वे ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा दूसरों की मदद को प्राथमिकता दी और अपने कार्यों व व्यवहार से सभी के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे। महापौर के साथ उप सभापति धर्मदेव चैहान, ऋषिमोहन वर्मा, देवेन्द्र कुमार गौड, अभिषेक शर्मा, शिवेन्द्र मिश्रा, अजय कुमार ओझा, रणजंय सिंह, पवन सिंह, राजेन्द्र कुमार तिवारी, उपेन्द्र सिंह नन्हे आनन्दवर्धन सिंह सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Most Popular

To Top