RAJASTHAN

करवा चौथ पर महापौर कुसुम यादव ने महिलाओं के साथ किया सामूहिक पूजन

महापौर

जयपुर, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।जयपुर। करवा चौथ पर्व के अवसर हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव ने चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं के साथ सामूहिक पूजन और व्रत किया। महापौर कुसुम यादव ने बताया कि इस अवसर सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ चौथ माता की कहानी की और पूजन – व्रत किया। साथ ही सामूहिक चंद्र दर्शन कर व्रत खोला। महापौर कुसुम यादव ने चौथ माता व्रत की महत्ता को बताया और चौथ माता से प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की। उन्होंने बताया कि अखंड सुहाग की मंगल कामना के लिए चौथ माता का व्रत और पूजन किया जाता है। करवा चौथ भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे देशभर में और विदेशों में भी जहां भारतीय परिवार रहते हैं, बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सधवा महिलाओं (विवाहित महिलाओं) द्वारा अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगल की कामना के लिए रखा जाता है। इस दौरान पार्षद पूनम शर्मा सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top