
प्रयागराज, 15 नवम्बर (Udaipur Kiran) । महापौर गणेश केसरवानी ने देव दीपावली एवं कालिंदी महोत्सव के इस पावन अवसर पर मिंटो रोड नए यमुना ब्रिज के नीचे कीडगंज में यमुना घाट पर मां यमुना की आरती कर एवं 5100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि बाढ़ आने के बाद इस घाट की साफ सफाई नहीं हो पाती। इसीलिए अब से मिट्टी से भरे घाटों की साफ सफाई कर वहां पर सुंदर रंगोली सजाकर दीप जलाया जाएगा, जिससे घाटों की सुंदरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज एक प्राचीन संस्कृति शहर है। आने वाले लोग घाट पर यमुना मैया का भी दर्शन कर सकें।
इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मुकेश कसेरा, राजेश केसरवानी, रूद्रसेन जायसवाल, शिवनारायण यादव, पूर्व पार्षद जगमोहन गुप्ता, अंकुश शर्मा, मोनू, गिरीजेश मिश्रा, राजन शुक्ला, अमर सिंह, मनीष केसरवानी, बब्बन प्रजापति, दिलीप केसरवानी, हिमालय सोनकर, टी.पी मिश्रा, शुभम वैद्य, दिनेश विश्वकर्मा, हरीश केसरवानी, नरेंद्र जायसवाल, सर्वेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
