HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 8 मईः जब द्वितीय विश्वयुद्ध के खत्म होने की हुई घोषणा

यूरोप विक्ट्री डे

8 मई 1945 को जर्मनी ने औपचारिक तौर पर हार स्वीकार कर ली, जिससे साथ ही द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त हुआ। पूरे यूरोप ने छह साल की विभीषिका के बाद राहत की सांस ली। साल 1939 में जर्मन तानाशाह हिटलर के पोलैंड पर हमले से यह युद्ध शुरू हुआ। एक समय सोवियत संघ, ब्रिटेन और कुछ तटस्थ देशों को छोड़ कर पूरे यूरोप पर जर्मनी का कब्जा हो गया लेकिन धीरे-धीरे अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने मिलकर बाजी ऐसी पलटी कि हिटलर के पांव उखड़ गए। हिटलर 60 लाख यहूदियों की हत्या का जिम्मेदार था। बर्लिन तक मित्र राष्ट्रों के प्रवेश के बाद 30 अप्रैल 1945 को हिटलर ने एक बंकर के अंदर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद हिटलर के उत्तराधिकारी ग्रैंड एडिमरल कार्ल डोनित्ज ने मित्र राष्ट्रों की सेना के समक्ष समर्पण को लेकर बातचीत शुरू की। 7 मई को बर्लिन में निर्णायक समर्पण की औपचारिकताएं शुरू हुई और 8 मई को दूसरे विश्वयुद्ध के समापन की घोषणा हुई।

अन्य अहम घटनाएं:

1886- अमेरिकी फार्मासिस्ट जान.एस.पैंबरटन ने कोकाकोला का विकास किया, उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।

1945 – मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी का आत्मसमर्पण।

1970 – ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’जारी किया।

1999 – बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।

2000 – भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।

2001 – अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।

2002 – पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।

2004 – श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।

2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।

2010 – छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के टाड़मेटला हमले के एक माह बाद नक्सलियों ने बीजापुर-भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहाँ से गुज़र रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।

जन्म

1932 – सत्यब्रत मुखर्जी- पद्मभूषण से सम्मानित भारतीय राजनीतिज्ञ और लोकसेवी थे।

1929 – गिरिजा देवी- भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका।

1916 – स्वामी चिन्मयानंद- भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।

1895 – गोपबन्धु चौधरी- उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।

1926 – तपन राय चौधरी- प्रसिद्ध इतिहासकार।

1828 – जीन हेनरी डयूनेन्ट- मानव सेवा कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले।

निधन

2013 – ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर- भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।

1993 – देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय- भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।

1982 – आत्माराम रावजी देशपांडे- प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार।

1927 – दामोदरम संजीवय्या- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

1915 – अमीर चन्द- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1915 – भाई बालमुकुंद- भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।

1899 – वासुदेव चापेकर- भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक थे।

1777 – मीर क़ासिम- बंगाल का नवाब।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व रेडक्रॉस दिवस

विश्व थैलेसिमिया दिवस

————-

(Udaipur Kiran) पाश

Most Popular

To Top